पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला

कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण का आदेश जारी

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में तैनात 39 दरोगा समेत कुल 48 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर उन्हें नए स्थानों पर तैनात किया गया है। सूची में कई उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है।

कई थानों की बदली व्यवस्था

जारी आदेश के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में, जबकि कई को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित सभी पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles