*हिन्दू नव वर्ष पर विहिप/बजरंग दल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा,भगवामय हुआ समूचा क्षेत्र*

*हिन्दू नव वर्ष पर विहिप/बजरंग दल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा,भगवामय हुआ समूचा क्षेत्र*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का स्वागत बीजपुर प्रखंड में बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक किया गया।इस अवसर पर विहिप/बजरंग दल प्रखंड बीजपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा नव वर्ष के स्वागत में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से समूचा क्षेत्र भगवामय नजर आया। शोभायात्रा मार्ग के किनारे हर दुकानों चट्टी,चौराहों पर भगवा ध्वज लहराता रहा।शोभायात्रा में शामिल विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने वाहनों पर धर्मध्वजा लगाकर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे।शोभायात्रा में शामिल सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अपने गले मे केसरिया रामनामी पट्टा धारण किये हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जय श्री राम,भारत माता की जय ,हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।शोभायात्रा के आगे चल रहे डीजे में बज रहे भक्ति गीतों पर सभी श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा बीजपुर एनटीपीसी स्वागत गेट से शुरू होकर श्रीराम चौक,बेड़िया हनुमान मंदिर, नेमना,चेतवा ,जरहाँ होते हुए सेवकाडाड़ चौराहे पर पहुंचकर एक सभा मे तब्दील हो गई जहाँ विहिप के पदाधिकारियों ने सभा मे उपस्थित लोगों को संबोधित कर हिन्दू नव वर्ष की बधाई दी।शोभायात्रा का नेतृत्व यशवंत सिंह प्रखंड अध्यक्ष विहिप बीजपुर ने किया। उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव पुलिस बल के साथ शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। इस दौरान विहिप जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह,अनिल त्रिपाठी,चंदन गुप्ता,रोहित सिंह,अनिल वर्मा,ईश्वरी प्रसाद,ताराचंद गुर्जर,राजेश जायसवाल,ताड़क नाथ दुबे,सुनील तिवारी,मदन यादव समेत भारी संख्या में विहिप/बजरंग दल कार्यकर्ता व श्रद्धालुगण शोभायात्रा में शामिल रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles