*पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा, लतीफशाह बांध में डूबने से दो किशोरों की मौत*

*पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा, लतीफशाह बांध में डूबने से दो किशोरों की मौत*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जनपद के चकिया कोतवाली अंतर्गत लतीफशाह बीयर बांध पर शनिवार को ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। सकलडीहा कस्बे से पिकनिक मनाने आए युवकों के एक समूह में से दो किशोर नहाते समय गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
समीर (19 वर्ष) पुत्र कमालुद्दीन और ऐकलाख (16 वर्ष) पुत्र साबिर अली। दोनों सकलडीहा के ‘अल्लाऊ गली’ के निवासी थे।नहाते समय गहराई का अंदाजा न मिल पाना हादसे का कारण बना।
हादसे के बाद साथियों के शोर मचाने पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने समीर और ऐकलाख, दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे सकलडीहा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्यवाई मे जुटी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles