
*यूपीपीसीएल को बिजली सौपनें के विरोध में हुई बैठक,सोमवार को एनटीपीसी प्रबंधन से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल*
*यूपीपीसीएल को बिजली सौपनें के विरोध में हुई बैठक,सोमवार को एनटीपीसी प्रबंधन से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )
समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट की टीम द्वारा बीजपुर में एनटीपीसी की बिजली आपूर्ति को यूपीपीसीएल को सौंपने के विरोध में रविवार को मां दुधहिया देवी मंदिर परिसर में एक विशाल सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों ग्राम बीजपुर, डोडहर और सिरसोती की जनता शामिल हुई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों के साथ-साथ ग्रामीणों और व्यवसायियों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद रहे।
सभा में लोगों ने एनटीपीसी द्वारा तीनो ग्राम सभाओं की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था यूपीपीसीएल को हस्तांतरित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर मामले को लेकर गहरी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के एकतरफा निर्णय का समर्थन नहीं करते हैं और क्षेत्र में यूपीपीसीएल (बोर्ड) की बिजली व्यवस्था का कड़ा विरोध करते हैं।
ग्रामीणों और व्यवसायियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें बोर्ड की बिजली व्यवस्था स्वीकार नहीं है। जैसे अभी तक एनटीपीसी बिजली आपूर्ति कर रही है वैसे ही आपूर्ति जारी रहनी चाहिए, साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई, तो वे आंदोलन और अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सोमवार को समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट की टीम एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एनटीपीसी प्रबंधन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जाएगी। बैठक में सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।











