
सड़क निर्माण में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी
सड़क निर्माण में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी
० कलवारी-खलियारी स्टेट हाईवे का किया जा रहा चौड़ीकरण
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
शाहगंज सड़क चौड़ीकरण निर्माण में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी किए जाने की शिकायत राहगीरो द्वारा मिल रही है। बताया जाता है कि कलवारी _खलियारी स्टेट हाईवे का चौड़ीकारण कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है इसके लिए मार्ग की पटरी की खुदाई मशीनों से की जा रही है लेकिन उकत खोदे गए गड्ढे के किनारे सड़क की छोर पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है इससे हादसे का भय लोगों में बना हुआ है कुछ जगहो को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर स्थानों पर खोदे गए इस गड्ढे से बचने के लिए सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं किया गया है ना तो संकेतक और ना ही मिटटी भरी-बोरी ही रखी गई है ऐसे में वाहनों को ओवरटेक के दौरान गड्ढे में चले जाने की आशंका बनी रहती है।
मालूम हो कि कलवारी -खलियारी स्टेट हाईवे घोषित होने के बाद इस मार्ग के चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई थी। स्टेट हाईवे के मानक के अनुसार इस मार्ग की चौड़ाई १० मीटर होनी चाहिए जबकि वर्तमान में यह मार्ग ७ मीटर ही चौड़ा है। ऐसे में शासन द्वारा स्टेट हाईवे के चौड़ीकारण हेतु संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद धुरकर से रावट्रसगंज धर्मशाला चौक तक करीब ४० किलोमीटर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इसके लिए सड़क की पटरी की खुदाई कर इसमें सोलिंग भी भरी जा रही है लेकिन उक्त खोदे गए गड्ढे से बचने हेतु ज्यादातर स्थानों पर सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया गया है जिससे वाहन चालक दुर्घटना की आशंका से भयभीत है। ऐसी स्थिति में लोगों ने खोदे गए गड्ढे के पास पक्के मार्ग के किनारे सुरक्षा की व्यवस्था तत्काल किए जाने की मांग संबंधितों से की है।
इनसेट में लगाएं-
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल जलापूर्ति बाधित
नमामि गंगे के तहत हर घर नल जल योजना के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के मकसद से सड़क की पटरी से पाइपलाइन बिछाई गई है जो सड़क चौड़ीकरण पटरी की खुदाई के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यह जलापूर्ति अवरोध हो गई है। इससे गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हालांकि संबंधित विभाग के लोग इसे दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।











