*रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन बीजपुर गैरेज ,डोड़हर,चपकी रहे विजेता,अगले चक्र में किया प्रवेश*

*रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन बीजपुर गैरेज ,डोड़हर,चपकी रहे विजेता,अगले चक्र में किया प्रवेश*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

बीजपुर गैरेज के मेला प्रांगण के बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पांच मैच खेले गए। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अमरेश तिवारी अपने सह अतिथियों राहुल तिवारी के साथ खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त कर के मैच को शुरू कराया।
पहला मैच चपकी और डोडहर के बीच खेला गया डोडहर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डोडहर ने निर्धारित 8ओवर में 63 रन बनाए । 63 रनों के पीछा करने उतरी चपकी मात्र 61 रन ही बना पाई और डोडहर ने 2रनों से मैच को जीत लिया।
दूसरा मुकाबला बीजपुर गैरेज और केएमसी बॉयज के मध्य खेला गया। जिसमें बीजपुर गैरेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीजपुर केएमसी बॉयज के खिलाड़ी 8 ओवर में 47 रन ही बना पाए।
तीसरा मुकाबला डोडहर बनाम शांतिनगर के बीच खेला गया। जिसमें शांतिनगर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए डोडहर ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 93 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांतिनगर ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 42 रन बनाएं ।इस प्रकार इस मुकाबले में डोडहर विजयी रही।मैन ऑफ द मैच का खिताब विनोद को दिया गया ।
चौथा मुकाबला चेतवा और चपकी के बीच खेला गया। जिसमें चेतवा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेतवा ने 8 ओवर में 8 विकेट खोकर 34 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी चपकी की टीम 5.3ओवर में 5 विकेट खोकर 35 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
पांचवा मुकाबला बीजपुर गैरेज और सिरसोती थंडर के बीच खेला गया। जिसमें सिरसोती थंडर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 6 विकेट खोकर 42 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीजपुर गैरेज की टीम 3 ओवरों में 43 रन बनाकर मैच को जीत लिया । मैच में निर्णायक की भूमिका में मुक्कुल खान और मुकेश पाल ,कमेंट्री धनंजय शर्मा व स्कोरर की भूमिका शिव जायसवाल ने निभाई।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशाल सोनी, निशु जायसवाल, प्रिंस,हिमांशु,प्रतीक दुर्गेश अमन के साथ कमेटी के समस्त सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles