*कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में स्कूल चलो अभियान की निकली रैली*

*कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में स्कूल चलो अभियान की निकली रैली*

*पापा मम्मी हमें पढ़ाओ स्कूल में चलो नाम लिखाओ*

बीजपुर/सोनभद्र (0संदीप राय )

बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र और खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर के मार्गदर्शन में शनिवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। बच्चों के गगनभेदी नारों के साथ रैली का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक नेहा श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर ने छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर व हरी झंडी दिखाकर किया गया। आधी रोटी खाएंगे फिर भी पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा,हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिलकर करें पढ़ाई, पापा मम्मी हमें पढ़ाओ स्कूल में चलो नाम लिखाओ,हर घर में एक दीप जलेगा,हर बच्चा स्कूल चलेगा का जैसे नारों के साथ बच्चों की स्कूल चलो रैली बीजपुर पुनर्वास होते हुए बाज़ार तक पहुची।बाज़ार के अभिभावकों द्वारा बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए रैली में प्रतिभाग़ किया गया । पूरा क्षेत्र स्कूल चलो के नारों से गूंज उठा।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर ने कहा की सभी अभिभावक अपने बच्चों का नाम लिखा कर विद्यालय भेजें । विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुधा देवी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित परिषदीय एवं कंपोजिट विद्यालय सभी संसाधनों से परिपूर्ण हो चुके हैं । विद्यालयों का इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य संसाधन सरकारी विद्यालयों को बेहतर बना रहे हैं अतः अभिभावक भी अपना दायित्व निभाते हुए बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिला कर समय पर विद्यालय भेजें। इस दौरान टोला में पड़ने वाले घरों में बच्चों के अभिभावकों से भी शिक्षकों द्वारा बात कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया । स्कूल चलो रैली में शिक्षक संकुल देवनारायण गुप्ता, शीलम यादव,किरन,सरोज यादव,शालिनी जायसवाल, संध्या सिंह,विमिलेश यादव,रविन्द्र श्रीवास्तव समेत अभिभावक व ग्रामीण शामिल रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles