
*मारकुंडी घाटी उतरते समय तारकोल लोड़ टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,घायल चालक की इलाज के दौरान मौत*
*मारकुंडी घाटी उतरते समय तारकोल लोड़ टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,घायल चालक की इलाज के दौरान मौत*
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकीअन्तर्गत शनिवार रात तकरीबन 8 बजे मारकुंडी घाटी उतरते समय तारकोल लोड़ टैंकर नं.एन.एल.-01 एल8275 घाटी के तीसरे मोड़़ मेंअनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार चालक सुमन सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी जिला गिरिडीह झारखंड गम्भीर रुप से घायल हो गया,जिसे स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अतुल कुमार पटेल ने अपने हमराहियों के सहयोग से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां इलाज के दौरान घायल चालक की मौत हो गयी।दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दिया है।
बताते हैं कि वाहन चालक जिला बेगुसराय से तारकोल लोड़ करके ओबरा जा रहा था कि मारकुंडी घाटी में टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी के खाई में जा गिरी जिसकी जानकारी गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी को होने पर उन्होंने तत्काल अपने दलबल के साथ घायल चालक को वाहन से निकाल कर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां इलाज के दौरान घायल चालक की मौत हो गयी।इस मौके पर मुख्यरुप से चौकी प्रभारी गुरमा अतुल कुमार पटेल, कांस्टेबल गुलशन सरोज समेत दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे राहत/बचाव कार्य प्रारंभ कर यातायात व्यवस्था बहाल कराया।











