
*करमा थाना प्रभारी को इलाके के नागरिकों ने की श्रद्धापूर्वक भावभीनी विदाई*
*करमा थाना प्रभारी को इलाके के नागरिकों ने की श्रद्धापूर्वक भावभीनी विदाई*
•~ सोनभद्र जनपद से 3 वर्ष पश्चात हुआ गैर जनपद भदोही स्थानांतरण
•~ करमा थाने में पूरे 1 वर्ष 1 दिन रहे थाना प्रभारी राजेश सिंह
•~लोगों ने आने वाले नए थाना प्रभारी से कानून व्यवस्था को लेकर जगायी सकारात्मक उम्मीदें
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
थाना करमा के थाना प्रभारी राजेश सिंह का जनपद सोनभद्र से 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने के पश्चात गैर जनपद भदोही में स्थानांतरण हो गया है।थाना प्रभारी राजेश सिंह ने पिछले वर्ष 12 अप्रैल 2025 को करमा थाने का पदभार ग्रहण किया था और 12 अप्रैल 2026 को पूरे 1 वर्ष 1 दिन बाद गैर जनपद भदोही स्थानांतरण हो गया। स्थानांतरण की खबर इलाके में फैलते ही लोगों का जनसैलाब थाना परिसर में उमड़ पड़ा।इस मौके पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें थानाध्यक्ष को उपस्थित आगंतुकों ने
श्रद्धापूर्वक भावभीनी विदाई दी।गौरतलब है कि वे अपने कार्यकाल में अपराध और अपराधियों पर पैनी नजर रखते थे तथा कभी भी कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किये।उनका कहना था कि पुलिस का पहला दायित्व क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रथम प्राथमिकता है।जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं किये।उन्होंने अपराध की रोकथाम के लिए गश्त और चेकिंग अभियान को और भी अधिक प्रभावी बनाया ताकि क्षेत्र में पूरी तरह से शांति का वातावरण कायम हो सके और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की।वहीं उन्होंने ईमानदार और निष्पक्ष पुलिसिंग के माध्यम से जनता का भरोसा जीता। इलाके के गणमान्य प्रबुद्ध बुद्धिजीवी सम्भ्रांत नागरिकों ने नए नेतृत्व के आने वाले थाना प्रभारी से कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जगी हैं।
विदाई समारोह में सेराज अहमद,एस.आई. जितेन्द्र यादव,मनोज सिंह,जयराम सिंह,जयशंकर यादव,का.संदीप सिंह,विशाल चौहान,राजू इत्यादि समेत थाने के स्टाफ लोग मौजूद रहे।











