
*भाजपा ने ग्राम बस्ती चलो अभियान का स्वच्छता संदेश के साथ हुआ समापन*
*भाजपा ने ग्राम बस्ती चलो अभियान का स्वच्छता संदेश के साथ हुआ समापन*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ / भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। अभियान के अंतिम दिन ‘सदर बाजार नौगढ़’ से ‘श्री दुर्गा माता मंदिर’ तक एक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर सरकार की नीतियों को साझा किया।
मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान
शाम 5:00 बजे से शुरू हुई यह यात्रा शाम 6:00 बजे श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर पहुँचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया और आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में सर्वजीत खरवार मंडल अध्यक्ष
सतेंद्र कुमार पांडे पूर्व कार्यालय प्रभारी, काशी क्षेत्र,
देवेन्द्र प्रकाश साहनी व आनंद गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष,
राम वृक्ष कोल मंडल उपाध्यक्ष,अरविंद कुमार त्रिपाठी व राजेंद्र कुमार यादव बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।











