पूर्व वर्ष की भाती ही भरूंहा में मनेगी अंबेडकर जयंती, बिना परमिशन के नई मूर्ति नहीं होगी स्थापित -नायब तहसीलदार
पूर्व वर्ष की भाती ही भरूंहा में मनेगी अंबेडकर जयंती, बिना परमिशन के नई मूर्ति नहीं होगी स्थापित -नायब तहसीलदार
करमा, सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
विकासखंड करमा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरुआ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों की लिखित के अनुसार अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी यह लिखित ग्राम वासियों के द्वारा नायब तहसीलदार रावटसगंज विशाल कुमार को अपनी लिखित सूचना से अवगत कराए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भरूहा में आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया गया है जो कुछ मामूली विवाद के कारण उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार विशाल कुमार एवं करमा थाना प्रभारी सूर्यभान राम मय
फोर्स के साथ व क्षेत्रीय लेखपाल अनीता गुप्ता मौजूद रही l पूछने पर नायब तहसीलदार एवं क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि यह जमीन राजस्व की है यहां कोई नया निर्माण या नई मूर्ति बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना स्थापित नहीं की जा सकती है। इस बात पर ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग यहां से हर वर्ष जयंती मनाते हैं इस वर्ष भी उसी तरह से पूर्व वर्ष की भांति जयंती बाबा साहब की मनाएंगे कोई नया निर्माण बिना किसी अनुमति के नहीं

लगाएंगे इस बार नायब तहसीलदार विशाल कुमार ने अपनी उपस्थिति में लिखित लेते हुए सबको अवगत करा दिया या आप लोग पूर्व वर्ष की भाती साधारण रूप से ही जयंती को मान लीजिए नया परमिशन होने के बाद आप लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को स्थापित कर सकेंगे l इस मौके पर ग्रामीण सुनील, रामकेश ,ग्राम प्रधान रामाज्ञा , अजीत कुमार ,सोनू ,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











