*जनगणना प्रशिक्षण के तृतीय बैच का आगाज़, मास्टर ट्रेनरों ने सिखाईं कार्य की बारीकियां*

*जनगणना प्रशिक्षण के तृतीय बैच का आगाज़, मास्टर ट्रेनरों ने सिखाईं कार्य की बारीकियां*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नियामताबाद (चंदौली)। आगामी जनगणना कार्य को सटीकता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए नियामताबाद में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारी है। इसी क्रम में गुरुवार, 23 अप्रैल से तृतीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
प्रथम दिन मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना के मूल उद्देश्यों, भवन गणना, मकान सूचीकरण और परिवार के मुखिया से संबंधित डेटा संकलन की विस्तृत जानकारी दी।
पूरा कार्यक्रम चार्ज अधिकारी राहुल सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव की देखरेख में संचालित हो रहा है।
मास्टर ट्रेनर संजय सिंह, रवीन्द्र चंद्र मिश्र, अनिरुद्ध सिंह, शशि कांत मिश्र और राम दुलार सिंह ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक ढंग से प्रशिक्षित किया।प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सुशील तिवारी, दुर्गेश तिवारी, दिनेश तिवारी, उमेश तिवारी, रवि मिश्रा, शेषधर तिवारी, वरदराज पाण्डेय, सुनीता तिवारी, आनंद यादव, अशोक प्रीत, अजीत यादव सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles