0-हर घर नल योजना सड़क चौड़ीकरण अभियान की चढ़ी भेंट 

0-हर घर नल योजना सड़क चौड़ीकरण अभियान की चढ़ी भेंट 

0-प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट अभियान को सोनभद्र में लगा करारा झटका

0-44 डिग्री तापमान के बीच सोनभद्र को पानी के लिए करनी पड़ रही है मशक्कत

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

घोरावल से लेकर रावटसगंज के बीच जेसीबी द्वारा सड़क की पटरियों को चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ताज्जुब तो तब होता है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइनों को कुछ इस प्रकार जेसीबी द्वारा तोड़ते हुए हर घर नल योजना के सपनों को चकनाचूर करने का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है ।जी हां यदि घोरावल और रावटसगंज के बीच यदि आप सफर कर रहे हो तो निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को झटका लग रहा है ,अरबो रुपए की लागत से हर घर नल योजना की पाइपों एवं जगह-जगह पाइपों के बीच दिए गए कनेक्शन को पूरी तरह से विच्छेद कर दिया गया है । ग्रामीण जनता प्रधानमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को देखकर आपस में यह भी कहते हुए सुना गया कि निश्चित रूप से यह जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ ही थोपा जाएगा। क्योंकि बिछाई गई पाइप लाइनों का पेमेंट तो संबंधित विभागों के माध्यम से ठेकेदारों को कर दिया गया है। लेकिन सड़क चौड़ीकरण अभियान में किस प्रकार इस योजना को धराशाई कर दिया जा रहा है, इसका जीता जागता नमूना आप स्वयं देख सकते हैं। क्या यह जनता की कमाई और सरकारी खजाने का दुरुपयोग नहीं है तो और क्या है??? प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को 2024 से बढ़कर 2029 तक कर दिया गया है इस अभियान को पूरा करने के लिए।इस संदर्भ में उप जिला अधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी ने सिर्फ इतना ही कहा कि अभी यह मेरे संज्ञान में मामला आया नहीं है ,फिर भी हम इसे गंभीरतापूर्वक देखते हैं।नमामि गंगे के अपर जिला अधिकारी रोहित यादव ने बताया कि निश्चित रूप से इस अभियान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है ।श्री यादव ने आगे बताते हुए कहा कि पटवध ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत 80 गांव प्रभावित हो रहे हैं, जहां एक तरफ लोगों को पानी के लिए भीषण चिलचिलाती गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की इस लोकप्रिय योजना हर घर नल योजना के अंतर्गत पाइप लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि किसी गांव में यदि सप्लाई मिल भी रही है, तो सड़क चौड़ीकरण अभियान अथवा ग्राम पंचायत के नाली निर्माण के दौरान पाइपों को क्षत्रिग्रस्त कर दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप आइजीआरएस पोर्टल पर भी काफी शिकायतें भी प्राप्त हो रही है। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई सड़क चौड़ीकरण अभियान वाले विभाग से की जाएगी बड़ा सवाल यह है क्या जनता को भीषण गर्मी के दिनों में भी नल की टोटी से पानी आने में अभी और कितना समय लगेगा यह सब बातें भविष्य के गर्भ में है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles