*बीजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक के 25,000 रु.कराए वापस*

*बीजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक के 25,000 रु.कराए वापस*

​बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति के साथ हुई 25,000 रु.की ठगी की राशि को सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दिया है।​
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीपीसी कॉलोनी निवासी गुरुचरण सिंह के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर ₹25,000 की राशि ठग ली थी। पीड़ित ने बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
​पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल मार्गदर्शन में बीजपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष साइबर टीम का गठन किया गया। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का बारीकी से अवलोकन किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का सुराग लगाया। इसके बाद संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के जरिए पत्राचार कर ठगी गई पूरी राशि ₹25,000 पीड़ित के खाते में वापस करवा दी गई।​अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर आवेदक गुरुचरण सिंह ने बीजपुर पुलिस और साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।​इस सराहनीय कार्य में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,
​उ.नि. कमलाकान्त पाण्डेय
​का. सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण
​म.का. निहारीका पाण्डेय मौजूद रही।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles