*महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

*महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पिछले तीन दिनों के भीतर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ़ भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है।​ दिनांक 25 अप्रैल को उप-निरीक्षक श्रवण कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चेतवा राजो मोड़ पर एक युवक खड़ा होकर आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर भद्दी टिप्पणियां कर रहा है, जिससे राहगीर महिलाएं शर्मिंदगी महसूस कर रही हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से फिरोज खान पुत्र दाऊद खान निवासी जरहा टोला को गिरफ्तार किया।​इससे एक दिन पूर्व 24 अप्रैल को उप-निरीक्षक दीनानाथ राम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि डोडहर तिराहे पर एक युवक अश्लील हरकतें कर रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी अक्षय कुमार पुत्र राजेश निवासी रेहटा ककरी महिलाओं को देखकर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस द्वारा दिए गए फर्द दस्तावेज की प्रति को फाड़कर फेंकने का भी प्रयास किया ​वहीं 23 अप्रैल को पुलिस टीम ने ग्राम बकरिहवा से लगभग 50 गज आगे नधिरा रोड पर कार्रवाई की।यहाँ रमाकान्त पुत्र रामदेनी निवासी चकवगेदरी सानी को महिलाओं पर छींटाकशी करते हुए पकड़ा गया।आरोपी सड़क किनारे खड़ा होकर राहगीर महिलाओं को देखकर अश्लील टिप्पणी कर रहा था।​बीजपुर पुलिस के अनुसार तीनों ही मामलों में अभियुक्तों ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।हालांकि इन गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने जनता से गवाही देने की अपील की लेकिन लोक-लाज या डर के कारण कोई स्थानीय नागरिक गवाह बनने को तैयार नहीं हुआ।​पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि यह एक जमानतीय अपराध है जिसके बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles