
रेणुका नदी का पुल जर्जर होने से सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने ज़िलाधिकारी को सौपा ज्ञापन-
रेणुका नदी का पुल जर्जर होने से सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने ज़िलाधिकारी को सौपा ज्ञापन-
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
चोपन-भरहरी मार्ग पर रेणुका नदी पर बना पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है। पुल जगह -जगह पर गहरे गढ्ढे हो गए हैं तथा लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जिससे राहगीरों, छात्रो और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी को लिखित पत्र देकर अवगत कराया है और शीघ्र मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, लेकिन पुल की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।











