
*’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की ‘जन आक्रोश पदयात्रा’*
*’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की ‘जन आक्रोश पदयात्रा’*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर राजनीति गरमा गई है। इस ऐतिहासिक कदम के विरोध में विपक्षी दलों की भूमिका को महिला विरोधी बताते हुए गुरुवार को भाजपा नौगढ़ मंडल महिला मोर्चा ने जोरदार ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली।
यह पदयात्रा दोपहर 2 बजे नौगढ़ ब्लॉक परिसर से शुरू हुई और चकिया बस स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई। लगभग 1 किलोमीटर लंबे इस पैदल मार्च में भारी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। हाथों में तख्तियां लिए महिलाएं पूरे रास्ते विपक्ष के खिलाफ हुंकार भरती रहीं।
पदयात्रा के दौरान महिलाओं का आक्रोश नारों के रूप में फूट पड़ा।”नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”
“अभी तो ए अंगड़ाई है,आगे और लड़ाई है”
“विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ”
कार्यक्रम का नेतृत्व और मार्गदर्शन मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने किया। इस अवसर पर मंडल मंत्री अरविंद तिवारी, राजेश सिंह, पुरुषोत्तम राय,राजेंद्र यादव और महिला मोर्चा की नीलम ओहरी सहित क्षेत्र की अन्य मातृशक्ति और भाजपा कार्यकर्ता व महिला पुलिस उपस्थित रहे।
नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक निर्णय से महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा, लेकिन विपक्ष इसमें रोड़े अटका कर अपनी पिछड़ी मानसिकता का परिचय दे रहा है जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।











