
*आवास योजना से नाम काटने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन और नारेबाजी*
*आवास योजना से नाम काटने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन और नारेबाजी*
चन्दौली अविनाश तिवारी
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रशासनिक अनदेखी और भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत देउरा और राजस्व गांव नर्वदापुर के गरीब लोगों ने ‘जीरो पॉवर्टी’ योजना के तहत मिलने वाले आवास से नाम काटे जाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में सेक्टर प्रभारी एडीओ अनिल कुमार और सचिव सुमित नंदन पर भौतिक सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली और पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप लगा है।
ग्रामीणों के अनुसार, स्वीकृत सूची से 7 गरीब व्यक्तियों के नाम हटाकर सिर्फ एक व्यक्ति को अपनी मर्जी से पात्र घोषित कर नई सूची में शामिल किया गया।
आक्रोशित ग्रामीणों (संदीप कुमार, कल्लू, हरेंद्र, रामभरोसे, अरविंद आदि) ने आरोपी सेक्टर प्रभारी को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। बढ़ते तनाव को देखते हुए खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दे दिए हैं।











