*अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।*

*अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो 

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्थानीय पुलिस टीम ने कौवाघाट पुल के पास से घेराबंदी कर बाइक सवार दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 32.100 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 8.50 लाख रुपये आंकी गई है।पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मुलायम यादव 30वर्ष(निवासी भभुआ, बिहार) और बलवंत यादव 32 वर्ष (निवासी केसार, चन्दौली) के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने कुबूल किया कि वे बिहार से सस्ते दामों पर गांजा लाकर चन्दौली, मिर्जापुर और सोनभद्र के इलाकों में पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। थाना नौगढ़ में अभियुक्तों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा (मु.अ.सं. 46/26) धारा8/20/60 दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक इतिहास और नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में उप-निरीक्षक सुभाष कुमार गौतम, राजबहादुर प्रसाद और हे ०का ०परशुराम आदि सामिल रहे l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles