
कांग्रेस पार्टी के सोहेल अख्तर अंसारी का स्वागत समारोह 3 मई को लखनऊ में आयोजित -सेराज हुसैन
कांग्रेस पार्टी के सोहेल अख्तर अंसारी का स्वागत समारोह 3 मई को लखनऊ में आयोजित -सेराज हुसैन
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद सेराज हुसैन ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन पद पर सोहेल अख्तर अंसारी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ता उपाधिकारियों में खुशी की लहर है लोगों ने बधाइयां दी आगे श्री हुसैन ने बताया कि 3 मई 2026 दिन रविवार को कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में नए अध्यक्ष की पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।,अल्पसंख्यक कांग्रेस के सभी निवर्तमान पदाधिकारी गण, पूर्व पदाधिकारी गण एवं वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ मंडल के सभी संभावित शहर/जिला चेयरमैन एवं संभावित प्रदेश/जिला/शहर कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण अपने साथियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।











