
*मलेवर में 11 मई को लगेगा निःशुल्क ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कैंप*
*मलेवर में 11 मई को लगेगा निःशुल्क ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कैंप*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
मलेवर / शासन की मंशा के अनुरूप किसानों का डिजिटल डाटा तैयार करने के लिए 11 मई को ग्राम पंचायत मलेवर में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सामुदायिक भवन मलेवरिया में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौगढ़ क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक 9630 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि शेष 574 किसानों के लिए रोस्टर के अनुसार कैंप लगाए जा रहे हैं।कैंप में पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है। उपजिलाधिकारी नौगढ़ ने सभी खतौनी धारक किसानों से अपील की है कि वे समय पर कैंप में पहुँचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। लाभार्थी किसान अपने साथ खतौनी की नकल,आधार कार्ड , मोबाइल नंबर अवश्य लाएं।











