
0-कैबिनेट मंत्री के आदेश को अधिकारियों ने किया दरकिनार
0-कैबिनेट मंत्री के आदेश को अधिकारियों ने किया दरकिनार
0-खेल मैदान की जमीन को दबंगों ने किया कब्जा
0-तहसील परिसर में धरना जारी
0-एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा धरना एक दिन के लिए किया गया स्थगित
इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र
सोनभद्र आगामी 2027 चुनाव में जनपद के तथाकथित अधिकारियों द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को तार-तार करने के लिए मानों जनपद के अधिकारियों ने कसम खा ली हो ।
जी हां इसका जीता जागता उदाहरण दुध्दी तहसील के प्रांगण में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम अनवरत जारी है । हालांकि इस मामले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय एवं रामलोचन तिवारी के आग्रह पर महज एक दिन के लिए धरना का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है ।एक शर्त पर की उप जिला अधिकारी द्वारा खेल को मैदान को कब्जा मुक्त करवा दिया जाएगा। इसके बाद शाम 7:00 बजे धरना का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
इस संदर्भ में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सिर्फ इतना ही कहा कि मामले की जांच करवाते हैं हालांकि उप जिला अधिकारी निखिल यादव ने बताया कि खेल के मैदान की छोड़ी गई जमीन की जांच रिपोर्ट जल्द ही मुझे प्राप्त होने वाली है जैसे रिपोर्ट प्राप्त होगी उसी के मुताबिक जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा ।
बड़ा सवाल यह है अभी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,नए मंत्री पद हेतु महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा हंसराज विश्वकर्मा के रूप में शपथ दिलवाया गया।
लेकिन जनपद के अधिकारियों द्वारा श्री विश्वकर्मा के आदेश को भी ठंडा बस्ते में डालने का काम किया गया है ,ताज्जुब तो उस वक्त हुआ जब 1 मई के आदेश को समाचार लिखे जाने तक कोई विधिक कार्रवाई नहीं किया गया ।
क्षेत्र की जनता में इस बात की चर्चा जोरों पर है जब जनपद में कार्यरत अधिकारी मंत्रियों के आदेश को भी ठेंगा दिखा दे रहें हैं।तो आम आदमी की वर्तमान सरकार में क्या सुनवाई हो सकती है, यह बड़ा सवाल सभी के विचार में कौंध रहा है। फुलवार के ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जब तक खेल के मैदान की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करा लेंगे तब तक यह धरना जारी रहेगा।
हालांकि सोमवार की शाम को 7:00 बजे महज एक दिन के लिए धारणा को स्थगित कर दिया गया है।











