*होटल अविनाश ग्रैंड सोनभद्र में 17 मई को होगा शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन*

*होटल अविनाश ग्रैंड सोनभद्र में 17 मई को होगा शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन*

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।संस्था उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,जनपद- सोनभद्र द्वारा17 मई 2026 को होटल अविनाश ग्रैंड (चुर्क रोड-राबर्ट्सगंज) सोनभद्र में शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।जिसमे जनपद के शिक्षक,शिक्षा मित्र, अनुदेशक प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति,समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश संजीव सिंह गोंड़,विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद् उत्तर प्रदेश देवेंद्र प्रताप सिंह,विधायकगण (राबर्ट्सगंज घोरावल),संस्था के प्रदेश अध्यक्ष/महामंत्री सहित सम्मानित पदाधिकारीगण के उपस्थिति में जनपद में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रर्दशन किए प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना है।कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से किया जाना सुनिश्चित है।
इस आशय की जानकारी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सोनभद्र के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles