
*कुदरत का कहर : धूल भरी आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, झोपड़ी पर पेड़ गिरने से एक घायल,भैस की हुई मौत*
*कुदरत का कहर : धूल भरी आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, झोपड़ी पर पेड़ गिरने से एक घायल,भैस की हुई मौत*
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र समेत गुरमा,मारकुंडी,सलखन,बेलछ,रुदौली, केवटा,रजधन,पईका,बघनार,इत्यादि जगहों पर बुधवार की सायं आई तेज आंधी तूफान से जगह जगह पेड़ पौधे,बिजली पोल धराशायी हो गये ,वहीं गरीब निरीह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों के आशियाना समेत झोपड़पट्टी,टीन सीमेंट चादर समेत मकान भी धराशायी हो गये है।
इसी क्रम में मारकुंडी बैराज मोड़ के समीप झोपड़ी पर महुआ का पेड़ गिरने से सोती लाल चौहान 72 वर्ष पुत्र सुमेर गम्भीर रुप से घायल हो गये।वहीं सलखन पकरिहवां रमाकांत यादव की भैस पर पेड़ गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित मुर्गा फार्म हाउस ही उड़ गया।मारकुंडी राजस्व गांव अवई में गोविंद मौर्य के कच्चा मकान पर पेड़ गिरने पूरा घर गिर गया।
इसी क्रम गुरमा जिला जेल.फार्म नम्बर एक और दो में कई यूकेलिप्टस, बबुल,आम,महुआ, शीशम,सिरसा अन्य पेड़ धराशायी हो गया वहीं परमहंस सिंह घर का सीट ही उड़ गया है तथा वही जेपी एसोसिएट गुरमा कालोनी में विशाल पेड़ जड़ से आवासो के छत पर लटक गया है।मारकुंडी जिला जेल मुख्य मार्ग पर भी कई पेंड़ गिर कर आवागमन भी कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया था।











