
भारत बंद में केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन नहीं होगा शामिल,खुला रहेगा मेडिकल स्टोर,,
भारत बंद में केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन नहीं होगा शामिल,खुला रहेगा मेडिकल स्टोर,,
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
दवा विक्रेताओं से जुड़े एक संगठन द्वारा आयोजित बंद तथा हड़ताल में केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन, उत्तर प्रदेश शामिल नहीं है।केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया है कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार के अनुरोध पर तथा आम नागरिकों व जनता के हितार्थ, हमारी संस्था किसी भी बंद तथा हड़ताल में शामिल नहीं है।ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि तथाकथित ऑल इंडिया संस्था द्वारा दिनांक 20 मई को भारत बंद का आह्वान किया गया है। हम और हमारी सभी संबद्ध जिला इकाइयों तथा उसके सदस्य भारत बंद में शामिल नहीं है, और आम जनता के हित में अपने प्रतिष्ठान 20 मई को खुला रखने का निर्णय लिया है।भारत बंद में शामिल नहीं है। उन्होंने दवा विक्रेताओं से अपील किया है कि वे उक्त तिथि को अपनी दुकान खुली रखें।इस अवसर पर महामंत्री जयशंकर के अलावा अन्य लोग रहे।











