
*तीन दिन बाद भी गुरमा- मारकुंडी समेत आसपास के इलाको के लोग अंधेरे में रहने के लिए हुए विवश*
*तीन दिन बाद भी गुरमा- मारकुंडी समेत आसपास के इलाको के लोग अंधेरे में रहने के लिए हुए विवश*
•~ पेयजल सप्लाई भी हुआ बाधित,भीषण गर्मी उमस से हुए लोग बेहाल
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।तेज आंधी तूफान से हुई भारी तबाही के तीसरे दिन भी बिजली की सप्लाई न होने से सम्पूर्ण गुरमा नगरपंचायत मारकुंडी ग्राम पंचायत समेत आसपास के इलाकों मारकुंडी,मीना बाजार,राजस्व गांव अवई इत्यादि ग्रामीणों क्षेत्रों में आम जनमानस अंधेरे में रहने के लिए प पूर्णयता विवश हो गये हैं।वहीं इस भीषण तपन उमस गर्मी से चारो तरफ त्राहि-त्राहि मचा हुआ है।इसी में बीमार बुजुर्ग महिला,पुरुष,बच्चे बेहाल हो गये।विजली आपूर्ति के अभाव में गुरमा नगर पंचायत समेत ग्रमीण अंचलों में भी पेयजल की सप्लाई न होने से स्वच्छ जल के अभाव के लिए भी परेशान
हैं।वहीं पशु-पंक्षी,जानवर भी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे।पेयजल की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।छोटे बड़े उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं।बावजूद इसके संबंधित विभाग कार्य गति धीमी होने से उपभोक्ताओं में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।
इस सम्बंध में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है,जो सभी के जनहित में होगा।











