
*सलखन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर में 38 मरीजो का हुआ मुफ्त इलाज*
*सलखन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर में 38 मरीजो का हुआ मुफ्त इलाज*
•~ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रह रहे कर्मचारियों की ग्रमीणों ने की प्रशंसा
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।सदर विकास खण्ड क्षेत्र के सलखन नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को साप्ताहिक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के गरीब निरीह महिला,पुरुष कुल 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।
शिविर में आए सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गई।इस शिविर का उद्देश्य था ग्रामीण और पहाड़ी सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए गरीब और जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।जांच के दौरान मरीजों का एचबी,ब्लड शुगर,एचआईवी, टाइफॉइड,मलेरिया आदि का परीक्षण किया गया।अधिकांश मरीज मलेरिया, टाइफॉइड, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे शिविरों से मरीजों को समय पर इलाज और सही परामर्श मिल रहा है,जिससे वे झोलाछाप और नीम-हकीम डॉक्टरों के शोषण से बच पा रहे हैं।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की खुले दिल से सराहना की।उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं न केवल सुलभ हुई हैं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी बड़ी राहत मिल रही है।
इस सम्बंध में ग्रामप्रधान प्रतिनिधि सलखन अरविंद सिंह गौड ने बताया कि सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत 15 ग्राम सभाओं के आदिवासी बाहुल्य इलाकों के गरीब निरीह महिला,पुरुष इस स्वास्थ्य केंद्र से लाभान्वित होते रहते हैं जबकि दूरदराज के गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों की समस्याओं को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य के परिसर में निवास कर रहे स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट राकेश सिंह राणा, लैब टेक्नीशियन अखिलेश राय, मनीष अन्य महिला कर्मचारियों की रात के समय भी सेवा कार्य के साथ गरीबों की आर्थिक सहयोग की भी लोगों ने प्रशंसा किया है जो जनहित में है।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य शिविर मेला में डॉक्टर अंकित कुमार सिंह, फार्मासिस्ट राकेश सिंह राणा,लैब टेक्नीशियन अखिलेश राय,मनीष राय,एएनएम सुनीता विश्वकर्मा एवं सितारा देवी,आशीष कुमार,स्वास्थ्य कर्मी राजेश कुमार तथा दाई सोमरी देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सहभागिता सराहनीय रही।











