*बसपा सोनभद्र के ओबरा विधानसभा के संगठन विस्तार में अशोक गौतम बने नए महासचिव*

*बसपा सोनभद्र के ओबरा विधानसभा के संगठन विस्तार में अशोक गौतम बने नए महासचिव*

सोनभद्र (सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता )
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो बहन कुमारी सुश्री मायावती जी के दिशा-निर्देश पर आगामी चुनावों के मद्देनजर,संगठन को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने के लिए कमेटियों का पुनर्गठन और नए पदाधिकारियों का मनोनयन युद्ध स्तर पर जारी है।इस शुभ अवसर पर नए मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी सोनभद्र ने शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर अपने संगठन का विस्तार करते हुए सोनभद्र जनपद के ओबरा विधानसभा के महासचिव पद की कमान अशोक गौतम को सौंपी है।
संगठन कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा ओबरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ़ “टाम बाबा” की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। अशोक गौतम को ओबरा विधान सभा का महासचिव बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों में हर्ष का माहौल है।बैठक में नवनियुक्त महासचिव अशोक गौतम को संगठन को धरातल पर मजबूत करने के निर्देश दिए गये तथा सोनभद्र जनपद के ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर जल्द से जल्द सक्रिय एवं समर्पित पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाए।संगठन का लक्ष्य हर उस किसान और मजदूर तक पहुँचना है जो अपनीसमस्याओं के लिए संघर्ष कर रहा है।इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य रूप से किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई।
बैठक के समापन पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा की तरह किसानों और मजदूरों की आवाज को शासन- प्रशासन के सामने मजबूती से उठाती रहेगी।बसपा के ओबरा विधानसभा महासचिव नियुक्त होने पर अशोक गौतम द्वारा सोनभद्र में संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का निराकरण तेजी से हो सकेगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए विधानसभा ओबरा 402 अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ “टाम बाबा” ने बताया कि यह बैठक संगठन को मजबूती देने,क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने और राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है,उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि बसपा के लगातार हो रहे बैठक,शक्ति प्रदर्शन और कार्यक्रमों से यह स्पष्ट हो रहा है कि पार्टी सोनभद्र जनपद में दोबारा अपनी जड़ें मजबूत कर रही है और आने वाले समय में एक बड़ी राजनीतिक चुनौती पेश कर सकती है।कार्यकर्ताओं में इसको लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।इस बैठक में जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।साथ ही सामाजिक समरसता,बहुजन एकता और सर्व समाज के विश्वास को मजबूत करने की रणनीति भी तय की गयी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles