
भागवत कथा उपरांत भण्डारे का हुआ आयोजन
भागवत कथा उपरांत भण्डारे का हुआ आयोजन
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
घोरावल तहसील क्षेत्र के मीझून गांव में श्री मद्भागवत कथा विश्राम के बाद भण्डारे का आयोजन वृहस्पतिवार को किया गया। श्री मद्भागवत कथा के आयोजक रामेश्वर नारायण झा सपत्नीक रहे। यह आयोजन चारों धाम बद्रीनाथ धाम, द्वारिका धाम, रामेश्वर धाम, जगन्नाथ पुरी की यात्रा व गया धाम की यात्रा के उपरांत किया गया। रामेश्वर नारायण झा द्वारा श्री मद्भागवत कथा की शुरुआत मंगलवार 19 मई से शुरू होकर आज वृहस्पतिवार को समापन किया गया। इस कार्यक्रम में तमाम लोग अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर पुण्य लाभ अर्जित किए। कथा में भगवत महिमा की अनेक कथाएं बताया गया। यह कार्यक्रम यजमान द्वारा अपने माता-पिता की याद में कराया गया। स्व उदित नारायण झा व स्व चम्पा देवी की स्मृति में कराया गया। कथा वाचक व्यास संतोष शरण महराज रहे।जिनके कथा वाचन से जनता
मंत्रमुग्ध होकर कथा का रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। परिवार के अन्य भाई बन्धुओं गोविंद नारायण झा, लक्ष्मी नारायण झा, चिरंजीव नारायण झा सहित तमाम घर के लोगों के मिल जुलकर किया गया। कार्यक्रम में तमाम क्षेत्रीय लोगों का आवागमन होता रहा। आज भण्डारे के कार्यक्रम में तमाम क्षेत्रीय लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।











