किरबिल की 132/33 केवीए की लाईन सफलता पूर्वक चार्ज

किरबिल की 132/33 केवीए की लाईन सफलता पूर्वक चार्ज

1 जून से क्षेत्रवासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

बीजपुर,सोनभद्र (संदीप राय )

कई वर्षों से बन रहा किरबिल सबस्टेशन किरबिल में स्थापित 132/33 ट्रांसमिशन की लाईन चार्ज कर लिया गया।
एस डी ओ म्योरपुर शिवम गुप्ता ने बताया की 132 केवीए किरबिल म्योरपुर लाईन 40 एम वी ए पॉवर ट्रांसफार्मर चार्ज हो गया है। 1 जुन से 33 केवी नधिरा, बभनी जलकल, अमवार व दुद्धी की विद्युत आपूर्ति चालू हो जाएगी। इस लाइन को चालू होने से सुचारु रुप से म्योरपुर के उपभोक्ता करीब 32,000 और दुद्धी के क़रीब 20,000 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। पिपरी से आ रही 33/11 केवीए की जर्जर तार पोल व फाल्ट से निजात मिलेगा। किरबील से बिजली आपूर्ती चालू होने से उपभोगताओ में उम्मीद जगी है। की अब रोस्टर के अनुसार 18 घंटा ग्रामीण क्षेत्रो में निर्बाध आपूर्ती मिलेगी। जिससे लोगो को इस भीषण गर्मी में काफी सहूलियत व राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles