
*प्रशासनिक फेरबदल में 10 वन रक्षकों का तबादला *
*प्रशासनिक फेरबदल में 10 वन रक्षकों का तबादला *
चन्दौली अविनाश तिवारी
रामनगर / चन्दौली जिले के काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन को देखते हुए बड़े पैमाने पर वन रक्षकों का तबादला किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी (डी एफ ओ) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत प्रभाग के 10 वन रक्षकों को नई तैनाती दी गई है।
इस फेरबदल के तहत चंद्रप्रभा, नौगढ़, चकिया, मझगाई और मुगलसराय रेंज में वन रक्षकों को इधर से उधर किया गया है।
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है और सभी स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों को जल्द से जल्द नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।











