
*चंदौली के 19 मेधावी छात्र-छात्राएं मेडल और चेक से सम्मानित*
*चंदौली के 19 मेधावी छात्र-छात्राएं मेडल और चेक से सम्मानित*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चंदौली जिले के 19 होनहार छात्र-छात्राओं को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में हाईस्कूल के 9 और इंटर के 10 मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और चेक प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का मंत्र दिया। समारोह में राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, और कैलाश आचार्य सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने बच्चों की सफलता को उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, सम्मानित होने के बाद भावुक मेधावियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया।











