*मारकुंडी के सात नंबर टोले में एक सप्ताह से चरमराई विद्युत व्यवस्था*

*मारकुंडी के सात नंबर टोले में एक सप्ताह से चरमराई विद्युत व्यवस्था*

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र। सदर विकासखंड के मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला सात नंबर अनुसूचित जनजाति बस्ती में एक सप्ताह पूर्व आये तेज आंधी- पानी में विद्युत-व्यवस्था चरमरा गयी है।लोग अंधकार में हमारे जीवन व्यतीत करने के लिए विवश हैं। इससे ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में मारकुंडी ग्राम पंचायत के अनुसूचित जनजाति बस्ती के टोला 7 नंबर निवासी संतोष चौहान,गोविंद गोड़,रामाश्रय गोड़, ज्ञान सहाय गोड़,राजा,रामानुज गोड़, राम विचारे,रामसुभग,रामविलास गोड़,संतोष कुमार गोड़,रामलाल इत्यादि लोगों ने बताया कि सात नंबर टोले में बीते एक सप्ताह पूर्व आए तेज आंधी-पानी में विद्युत व्यवस्था काफी गड़बड़ा गया है।इस तपन भरी भीषण गर्मी में लोगों का जीना काफी दुश्वार सा हो गया है। वहीं लोगों को अंधकार में जीव- जंतुओं से भय सताने लगा है।विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के संबंध में ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों समेत जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन आज तक विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से दुरुस्त नहीं किया गया इससे लोगों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शीघ्रता शीघ्र यदि विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वह घेराव, धरना-प्रदर्शन,आंदोलन करने के लिए विवश होंगी जिसकी जिम्मेदारी संबंधितों की होगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles