*सोनभद्र जिला जेल गुरमा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*

*सोनभद्र जिला जेल गुरमा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया।
‌ इसी क्रम में जिला कारागार सोनभद्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान जेल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया।अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवन चक्र का आधार हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।वृक्ष न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं,बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र,जेलर ए.के. सिन्हा,डिप्टी जेलर शंशांक पटेल, गौरव कुमार,गरिमा कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles