*भारतीय जनता पार्टी की मंडल बैठक संपन्न, आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा*

*भारतीय जनता पार्टी की मंडल बैठक संपन्न, आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा*
चन्दौली अविनाश तिवारी
चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अन्तर्गत देवखत “अदिति भवन” में भारतीय जनता पार्टी मंडल नौगढ़ की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जन-जन तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने मासिक शक्ति केन्द्र बैठक,मासिक बूथ बैठक, आत्मनिर्भर मण्डल अवधारणा,मन की बात, विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूरी एकजुटता और सक्रियता के साथ क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन अरविन्द तिवारी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से देवेन्द्र साहनी,राम वृक्ष (म ०उपाध्यक्ष)रामजी केशरी,लाल व्रत कन्नौजिया,राजेंद्र यादव,मनोज केशरी,अजय,राजेश केशरी,आदि कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा कई स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्टी हित में अपने-अपने विचार और सुझाव साझा किए।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles