*सोनभद्र जिला कारागार का डीएम एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जानी समस्याएं*

*सोनभद्र जिला कारागार का डीएम एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जानी समस्याएं*

*अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र। सोनभद्र जिला कारागार का जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने गुरुवार को संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।शाम लगभग 4:30 बजे शुरू हुआ यह निरीक्षण करीब 6 बजे तक चला। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम महिला बैरक का निरीक्षण किया तथा वहां निरुद्ध महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। महिला बंदियों ने कारागार प्रशासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की शिकायत से इंकार किया इसके बाद अधिकारियों ने पुरुष बैरकों एवं कारागार अस्पताल का निरीक्षण करते हुए बंदियों से उनके स्वास्थ्य, उपचार व्यवस्था तथा अन्य समस्याओं के बारे में पूछताछ की। बंदियों ने भी किसी विशेष समस्या की जानकारी नहीं दी। अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों ने पाकशाला पहुंचकर बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने भोजन व्यवस्था, स्वच्छता एवं साफ- सफाई पर संतोष व्यक्त किया तथा सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया संयुक्त औचक निरीक्षण शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र, जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, उपकारापाल शशांक पारेख, उपकारापाल गौरव कुमार एवं उपकारापाल सुश्री गरिमा कुमारी सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles