*आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत*

*आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो

चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बजरडीहां गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय शकुंतला देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। अचानक बदले मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने मामले का संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर सर्किल लेखपाल और चकरघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। मृतका अपने पीछे छह बच्चों और पति सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles