*इलाज के दौरान सुनी बातों से आहत युवक ने उठाया आत्मघाती कदम*

*इलाज के दौरान सुनी बातों से आहत युवक ने उठाया आत्मघाती कदम*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो

नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव की नई बस्ती में रविवार को एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान धीरज यादव निवासी बिघार (कैमूर, बिहार) के रूप में हुई है। वह करीब एक साल पहले सड़क हादसे में घायल होने के बाद से नौगढ़ में अपनी बहन के घर रहकर इलाज करा रहा था।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले सोनभद्र के एक निजी अस्पताल में उसके पैर का इलाज हुआ था। इस दौरान डॉक्टरों ने पैर की गंभीर स्थिति को देखते हुए भविष्य में उसे काटने की आशंका जताई थी। डॉक्टरों की इस बात से धीरज गहरे मानसिक अवसाद में चला गया।
शनिवार की रात धीरज ने अपनी बहन और बच्चों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और अपने कमरे में साड़ी व गमछे के सहारे फांसी लगा ली। सुबह दरवाजा बंद मिलने पर बहन ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने आकर कुंडी खोली तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार रावत और थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच प्रक्रिया जारी हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles