*सोशल मीडिया पर लड़की बन ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, फर्जी आईडी और बैंक खाते बरामद*

*सोशल मीडिया पर लड़की बन ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, फर्जी आईडी और बैंक खाते बरामद*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चंदौली जिले की सैयदराजा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अभय वर्मा के रूप में हुई है, जिसे उसके ही गांव बगही कुम्भापुर से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
लड़कियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल,सहानुभूति बटोरकर वसूली,फिर मौज-मस्ती में खर्च करता था
शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। आरोपी के मोबाइल से कई फर्जी जीमेल व इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टिव मिले। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से 3 फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं।
जब पुलिस ने आरोपी के इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक और फिनो बैंक के खातों की जांच की, तो देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पैसों के ट्रांजैक्शन का खुलासा हुआ।
कानूनी कार्रवाई: आरोपी अभय वर्मा के खिलाफ पहले से दर्ज आईटी एक्ट की धारा 66D के साथ ही, अब फर्जी आईडी बरामद होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2) और 336(2) की बढ़ोतरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles