
*डीआईजी वैभव कृष्णा ने ग्राम्या संस्थान के समर कैंप का किया अवलोकन, होनहार बेटियों को किया सम्मानित*
*डीआईजी वैभव कृष्णा ने ग्राम्या संस्थान के समर कैंप का किया अवलोकन, होनहार बेटियों को किया सम्मानित*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम्या संस्थान के लालतापुर स्थित केंद्र पर आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आईपीएस वैभव कृष्णा शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल, एसडीएम नौगढ़ विकास मित्तल, सीओ नामेन्द्र कुमार रावत सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संस्थान की निदेशक बिन्दु सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया और संस्था की उपलब्धियों से अवगत कराया।
बड़ा लक्ष्य रखने की प्रेरणा: डीआईजी वैभव कृष्णा ने कार्यक्रम में मौजूद किशोरियों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बातचीत की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें।
मार्केटिंग का आश्वासन: डीआईजी ने समर कैंप के दौरान किशोरियों द्वारा बनाए गए सामानों के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कलाकृतियों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि इनकी बिक्री के लिए वाराणसी में मार्केटिंग की व्यवस्था कराई जाएगी।
शिक्षा के लिए मदद: बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के महत्वपूर्ण विषयों की किताबों के 80-80 सेट उपलब्ध कराने की घोषणा की।
मेधावी छात्राएं सम्मानित: हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाली छात्राएं—सुहानी, निधि और खुशी को डीआईजी ने पुष्पगुच्छ और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, समाजसेवी जयप्रकाश यादव (शेरू यादव), पूर्व प्रधान नन्दू राम , संस्थान की नीतू सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।











