
*जिला पंचायत सभागार में 21 जून को होगी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक*
*जिला पंचायत सभागार में 21 जून को होगी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक*
*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सोनभद्र जनपद के समस्त इकाइयों की बैठक जिला पंचायत सभागार रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में 21 जून, दिन रविवार को दोपहर तकरीबन दो बजे से आहूत की गई है।
इस आशय की जानकारी सदर तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने देते हुए बताया कि बैठक में मण्डल अध्यक्ष/पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति सहभागिता रहेगी।जनपद के जिला व तहसील इकाई के समस्त सदस्यों / पदाधिकारियों को यह सूचना इस आशय से प्रेषित है ग्रापए के सभी कलमकार स्वयं उपस्थित हों,जिससे सभी सदस्यों व पदाधिकारियों की सम्यक समुपस्थिति बैठक में हो सके। कोई भी सदस्य पदाधिकारी सूचना से वंचित न हों ।











