
*धनवंतरी अस्पताल रक्तदान शिविर में सीआईएसएफ के 18 जवानों ने किया महादान*
*धनवंतरी अस्पताल रक्तदान शिविर में सीआईएसएफ के 18 जवानों ने किया महादान*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )
एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी अस्पताल परिसर में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने मानवता की सेवा में अपना योगदान देते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। यह शिविर विशेष रूप से जीवन रक्षक उद्देश्यों के साथ आयोजित किया गया था।शिविर का नेतृत्व उप कमाण्डेंट प्रकाश द्वारा किया गया। जवानों को संबोधित करते हुए उप कमाण्डेंट ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया और इसे ‘महादान’ बताते हुए सभी को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर हम किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा में बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।
इस शिविर में केऔसुब के कुल 18 बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से सहायक कमाण्डेंट पी. शिवा राव, आरक्षी निरीक्षक एम.पी. यादव, निरीक्षक पी.के. गोराई, निरीक्षक (अग्नि) रामाज्ञा मौर्या और आसूचना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय सहित अन्य बल सदस्य शामिल रहे।एनटीपीसी धनवंतरी अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए चिकित्सा अधिकारियों ने इसे एक सराहनीय कदम बताया।











