
*अदबो एहतराम के साथ निकाला गया मोहर्रम का ताजिया* •~ या हुसैन, या हुसैन के नारे से गुंजायमान रहा इलाका
*अदबो एहतराम के साथ निकाला गया मोहर्रम का ताजिया*
•~ या हुसैन, या हुसैन के नारे से गुंजायमान रहा इलाका
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत गुरमा, मारकुंडी,सलखन में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े अकीदत एवं हर्षोल्लास के साथ मोहर्रम का त्यौहार कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया। इसी क्रम में सलखन सुईया चट्टान से ताजिया निकाल कर मुख्य बाजार होते हुए इमाम चौक तक लाया गया। इसी दौरान मुस्लिम भाईयों ने नौहा पढे़, लकड़ी भी खेले, मातम के साथ या हुसैन या हुसैन का नारा भी लगाते हुए कर्बला की तरफ ताजिया के साथ कर्बला की ओर अग्रसर हो गये। गुरमा में साफ सफाई की व्यवस्था सभासद अशफाक कुरैशी के नेतृत्व में कराया गया।
मुस्लिम भाइयों ने बड़े अकीदतों के साथ हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम का ताजिया निकाले । वाराणसी मुख्य राजमार्ग होते हुए ताजिया से मिलान करते हुए इमाम चौक पर सभी ताजिया को ले जाया गया। मुस्लिम भाइयों ने नौहा पड़े ,लकड़ी भी खेलें और मातम किए या हुसैन या हुसैन का नारा लगाते हुए ताजिया कर्बला ले जाया गया जहां अक़ीदतमंदो ने ताजिया का ज़ियारत कर फैजियाब होते रहे। अकीदत मंद मैदाने कर्बला का मंजर याद कर शहीदाने कर्बला को खेराजे अकीदत पेश कर रहे थे। ताजिया दारो में शहीदाने कर्बला की शान में अशआर पेश कर मैदाने कर्बला का मंजर याद दिलाया जा रहा था। ताजिया यों में सैकड़ों की संख्या में जहां पुरुष रहे तो वहीँ छोटे-छोटे बच्चे भी शिरकरत
रहे। मासूम अली असगर की शहादत को जेहन में ताजा कर रही थी। महिलायें ताजिया को देख फैजियाब हो रही थी। ताजिया के आगे ढोल ताशे बजाए जा रहे थे जैसे लगता था कि मैदाने कर्बला का नक्शा सामने गर्दिश कर रहा हो।सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए चोपन थाना तथा गुरमा चौकी पुलिस पूरे मुस्तैदी के साथ मुस्तैद रही। गुरमा चौकी प्रभारी श्री प्रकाश अपने हमराह सिपाहियों गुलशन सरोज,
बृजेश कुमार, अनिल कुमार, धीरज, विशुन मलिक, सुधीर आदि लोग के साथ इलाके का भ्रमण करते देखे गए।इस मौके सभासद अशफाक कुरैशी, हाजी एजाज अहमद, मंसूर खान, गुड्डू कुरैशी , अफसर अहमद, गुलाम नबी, फारूक, गुड्डू अंसारी, सिराज आलम,शहाबुद्दीन, दिलदार, अरमान, पांचू, सौकत,जमालु, सलीम, इसराफीइल, खुर्शीद, असलम इत्यादि अवाम मौजूद रहे।











