*बीजपुर में मुहर्रम पर दिखी सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल, समृद्धि जन कल्याण संस्थान ने बांटी मानवता की मिठास*

*बीजपुर में मुहर्रम पर दिखी सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल, समृद्धि जन कल्याण संस्थान ने बांटी मानवता की मिठास*

​बीजपुर /सोनभद्र( संदीप राय )

मुहर्रम के अवसर पर बीजपुर कस्बे में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली। समृद्धि जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में संस्थान के सदस्यों ने मुहर्रम के जुलूस में शामिल लोगों, नमाज़ियों एवं आमजन के लिए शीतल रूह अफ़ज़ा शरबत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।
​संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य मुहर्रम के पवित्र अवसर पर भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना था। भीषण गर्मी के बीच हजारों लोगों ने इस सेवा शिविर का लाभ उठाया। इसके साथ ही, भीषण गर्मी में मुहर्रम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को भी शरबत पिलाकर उनके कठिन परिश्रम के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
​इस पुनीत कार्य में संस्थान के प्रमुख सदस्य जावेद अहमद, के. पी. सोनकर, विष्णु दयाल, महावीर सिंह, विजय कुमार एवं प्रदीप कुमार ने पूरी तन्मयता के साथ सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
​स्थानीय निवासियों ने समृद्धि जन कल्याण संस्थान के इस सराहनीय कदम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। क्षेत्र में सेवा और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के इस प्रयास के लिए संस्थान को सम्मानित भी किया गया। बीजपुर में हुई इस पहल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि आपसी प्रेम और सहयोग ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles