*सोनभद्र के ओबरी मेंअंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मंदिर में तोड़फोड़ की बाद तनाव,भड़का आक्रोश*

*सोनभद्र के ओबरी मेंअंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मंदिर में तोड़फोड़ की बाद तनाव,भड़का आक्रोश*
•~ मारकुंडी के ओबरी में सुबह मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
•~ तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात,पुलिस हिरासत में आरोपी

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरुवा चौकी अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के ओबरी टोला की दलित बस्ती में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। आरोप है कि रात के समय मंदिर में स्थापित मूर्तियों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया।
*रात करीब तीन बजे की बताई जा रही घटना*
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घटना शनिवार रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने ओबरी निवासी रविंद्र (45) पुत्र रामलोचन यादव पर अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने तथा मंदिर की मूर्तियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की मानसिक स्थिति असामान्य बताई जा रही है। हालांकि, आरोपों और मानसिक स्थिति संबंधी दावे की पुलिस की ओर सेआधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
*मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, संभाली स्थिति*
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर रणधीर कुमार मिश्रा, चोपन थाना प्रभारी गोपाल प्रसाद गुप्ता एवं गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया तथा किसी भी प्रकार का विवाद बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

*प्रतिमा पुनः स्थापित कराने की कवायद*
पुलिस की ओर से क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने के लिए टीम को वाराणसी भेजे जाने की जानकारी दी गई है। वहीं, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार मौके पर निगरानी कर रहा है।
*घटना से ग्रामीणों में रोष, स्थिति नियंत्रण में*
प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने और मंदिर में कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मौके पर मौजूदगी के चलते स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles