*भीषण शीतलहर के कारण कक्षा 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, DM का आदेश जारी*

*भीषण शीतलहर के कारण कक्षा 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, DM का आदेश जारी*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है।
*अवकाश की अवधि:* जनपद के सभी बोर्डों (UP बोर्ड, CBSE, ICSE आदि) के कक्षा 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। सभी विद्यालय अब 6 जनवरी को दोबारा खुलेंगे।
*कर्मचारियों के लिए निर्देश:* स्कूलों में छात्रों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन शिक्षक और कर्मचारी विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त निर्देशों का पालन करेंगे।
जिन शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगी है, उन्हें इस अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा। वे अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles