*TSCT की ऐतिहासिक पहल: सहयोग अलर्ट-79 ने थामा स्व. शाहिद कमाल के परिवार का हाथ*

*TSCT की ऐतिहासिक पहल: सहयोग अलर्ट-79 ने थामा स्व. शाहिद कमाल के परिवार का हाथ*
•~ 50 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता, बेटे अबू मोहसिन ने TSCT परिवार के प्रति जताया भावपूर्ण आभार

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

शिक्षक हित में कार्यरत संगठन टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) ने सेवा, समर्पण और आपसी सहयोग की मिसाल कायम करते हुए दिवंगत शिक्षक स्व. शाहिद कमाल के परिवार को 50 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की है। संगठन की ओर से चलाए गए ‘TSCT सहयोग अलर्ट-79’ के तहत मिली इस सहायता से शोकाकुल परिवार को कठिन समय में बड़ा संबल मिला है।स्व. शाहिद कमाल के पुत्र अबू मोहसिन ने TSCT परिवार के इस सहयोग के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि पिता के इंतकाल के बाद परिवार जिस गहरे दुःख और शून्यता से गुजर रहा था, उस कठिन दौर में TSCT ने परिवार का हाथ थामकर न केवल आर्थिक मदद की, बल्कि भावनात्मक सहारा और भरोसा भी दिया।
उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये से अधिक की यह सहायता उनके लिए महज आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि संगठन के सदस्यों के अटूट विश्वास, आत्मीयता और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। इस सहयोग ने विपरीत परिस्थितियों में परिवार को संभलने और आगे बढ़ने का हौसला दिया है।
*संस्थापक मंडल के प्रति जताया विशेष आभार*
अबू मोहसिन ने TSCT के संस्थापक विवेकानंद जी, सह-संस्थापक एवं महामंत्री सुधेश पाण्डेय जी तथा सह-संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष संजीव रजक जी के प्रति विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा शुरू की गई सहयोग की यह भावना आज एक बड़े परिवार का रूप ले चुकी है, जहां संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ मजबूती से खड़े होने का प्रयास किया जाता है।
*जनपद पदाधिकारियों के सहयोग को भी सराहा*
अबू मोहसिन ने दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने वाले जनपद के पदाधिकारियों का भी विशेष आभार व्यक्त किया। इनमें जिला अध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी, मंडल सह-संयोजक प्रवीण सिंह, जिला आईटी सेल प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, जिला सह-संयोजक शमशेर बहादुर सिंह, इजहार अहमद, सरोज कुमार यादव एवं चंदन शर्मा, जिला सह-संयोजिकाओं अनामिका आंचल एवं गुंजन सहित समस्त जनपद टीम के प्रति उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त की।
*कौशल पाण्डेय ने दिया पिता जैसा स्नेह और मार्गदर्शन*
अबू मोहसिन ने जिला आईटी सेल प्रभारी कौशल पाण्डेय के प्रति विशेष भावनात्मक जुड़ाव व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में उन्होंने लगातार परिवार को भावनात्मक सहारा दिया। उनके अनुसार, कौशल पाण्डेय ने एक पिता की तरह अपनापन दिखाते हुए हर कदम पर मार्गदर्शन किया और परिवार को इस संकट से उबरने का हौसला दिया।
*‘TSCT का सहयोग जीवनभर याद रहेगा’*
अंत में अबू मोहसिन ने TSCT परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति भावभीना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की ओर से मिला सहयोग, अपनापन और वात्सल्य परिवार के लिए जीवनभर अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में जिस तरह TSCT परिवार ने उनके परिवार का साथ दिया, वह संगठन की मानवीय संवेदनशीलता और आपसी बंधुत्व का उदाहरण है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles