
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय थाना क्षेत्र के करकी माइनर बसवा ब्रह्मबाबा मंदिर के पास गुरुवार शाम को दो बाइक चालकों को बोलेरो ने मारी टक्कर दोनों बाइक सवार घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर
पहुंच कर घायलों को अपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सरौली निवासी कृष्णानन्द पुत्र राम जी उम्र 18 वर्ष और गरईगाड़ निवासी मनीष पुत्र राम बिलास उम्र 21वर्ष को जिला हास्पिटल मे भर्ती कराया गया, गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामासेंटर रिफर किया गया l











