*प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए नौगढ़ तहसील में 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले गए*

*प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए नौगढ़ तहसील में 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले गए*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की नौगढ़ तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कार्यहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए तहसील क्षेत्र में 3 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कुल 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
अभिषेक यादव: चकरघट्टा में नवीन तैनाती के साथ बरवाड़ीह का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।
राजीव सिंह: देवरी कलां से अमदहाचरनपुर भेजे गए हैं और देवरी कलां का अतिरिक्त कार्य देखेंगे।
मनीष कुमार सिंह:देवखत से केसार भेजे गए।
सतेन्द्र कुमार: जमसोत से बोझ भेजे गए हैं और चुप्पेपुर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
मनोज कुमार: बोझ से जमसोत भेजकर सेमरसाधोपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
त्रिलोकी नाथ: जरहर से धनकुवारी कलां में नवीन तैनाती दी गई है और जरहर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
बिना अतिरिक्त भत्ते के लागू होगा आदेश
एसडीएम कार्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित लेखपालों को अतिरिक्त क्षेत्र के प्रभार के लिए कोई अलग से भत्ता नहीं दिया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण हो सकेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles