*राबर्ट्सगंज विधानसभा के चार क्षेत्रों में लगा स्वास्थ्य शिविर, गंभीर मरीजों को ऑपरेशन में भी मिलेगी सहायता*

*राबर्ट्सगंज विधानसभा के चार क्षेत्रों में लगा स्वास्थ्य शिविर, गंभीर मरीजों को ऑपरेशन में भी मिलेगी सहायता*

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कोन ब्लॉक अंतर्गत खुटियादामर, जवाजोत, बागेसोती एवं कचनरवा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अधिवक्ता एवं अपना दल (एस) विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे के सौजन्य से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डायग्नोस्टिक जांच की गई तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई।डॉ. आरके पटेल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं साईनाथ हॉस्पिटल वाराणसी के चिकित्सकीय सहयोग से मरीजों को उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।आयोजक अभिषेक कुमार चौबे ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति बेहतर इलाज से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया है। भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।वहीं, जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने शिविर को जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचता है।

इस दौरान दिनेश बीयार, आलोक पांडेय, विनोद यादव, प्रवीण त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह राजपूत, पुष्पराज सिंह पटेल, इंजीनियर नीरज सिंह पटेल, चंद्रशेखर पटेल, ओमप्रकाश पटेल, अंशु तिवारी, अखिलेश पटेल, निलेश सिंह, शैलेश सिंह, राकेश पटेल, रामकृष्ण नारायण गुप्ता, सुनेश पासवान, शिवानंद शर्मा, उदित रवानी, रंजू देवी, पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles